Tuesday, October 20th, 2026

पाक में आतंकी वित्तपोषण मामले में कमांडर जकीउर रहमान लखवी को दोषी ठहराए जाने से उत्साहित : अमेरिका

वाशिंगटन
अमेरिका ने कहा कि वह पाकिस्तान में आतंकी वित्तपोषण मामले में लश्कर-ए-ताइबा के ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी को दोषी ठहराए जाने से उत्साहित है, लेकिन इस्लामाबाद को उसे 2008 के मुंबई नरसंहार जैसे आतंकी हमलों में शामिल होने के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड लखवी को एक पाकिस्तानी अदालत ने आतंकी वित्त पोषण के मामले में शुक्रवार को 5 साल कैद की सजा सुनाई थी। यह कार्रवाई इस्लामाबाद पर देश में आतंकियों के खुला घूमने के मामले में कार्रवाई के लिए बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच की गई।

अदालत के निर्णय पर प्रतिक्रिया में अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण व मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट में कहा, हम जकीउर रहमान लखवी को हाल ही में मिली सजा से उत्साहित हैं।

हालांकि उसके अपराध आतंकी वित्त पोषण से कहीं ज्यादा हैं। पाकिस्तान को उसे मुंबई हमलों समेत तमाम आतंकी हमलों में अपनी भागीदारी के लिए जवाबदेह ठहराने पर गौर करना चाहिए।

 

#पाक#जकीउर रहमान लखवी

Source : Agency

पाठको की राय